कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी, रायबरेली से सोनिया, अमेठी से राहुल, प्रियंका वेटिंग लिस्ट में

By नीरज कुमार दुबे | Mar 07, 2019

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश और गुजरात की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा दी जिसमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के भी नाम हैं जो इस बार भी क्रमशः रायबरेली और अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को मंजूरी मिली। इस सूची में उत्तर प्रदेश के लिए 11 और गुजरात के चार उम्मीदवार घोषित किये गए हैं।

उत्तर प्रदेश में रायबरेली से सोनिया, अमेठी से राहुल गांधी, फर्रुखाबाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, धौरहरा से जितिन प्रसाद, बदायूं से सलीम शेरवानी, कुशीनगर से आरपीएन सिंह, फैजाबाद से निर्मल खत्री और सहारनपुर से इमरान मसूद को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल और जालौन से बृजलाल खबरी को टिकट दिया गया है। गुजरात में अहमदाबाद-पश्चिम से राजू परमार, आणंद से भरत सिंह सोलंकी, वडोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।