एक ही दिल है सोनू सूद आप कितनी बार जीतोगे! एक्टर ने गरीबों को बांटे ई-रिक्शे

By रेनू तिवारी | Feb 13, 2021

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए एक मसीहा बन कर उभरें है। उन्होंने निस्वार्थ होकर जिस तरह से प्रवासी मजदूरों की मदद की, उससे उनको चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गयी है। दुनियाभर में सोनू सूद की तारीफ हो रही है। पर्दे का विलेन असल जिंदगी में सुपरहिरों से कम नहीं। 

यहां देखें वीडियों 

आपको बता दे कि मार्च 2020 में, जब सरकार ने देश में चल रहे कोरोनोवायरस महामारी के कारण देशव्यापी तालाबंदी लागू कर दी, तो प्रवासी कामगारों को घर वापस जाने के लिए कोई पैसा या साधन नहीं बचा। तब सोनू सूद उनके बचाव में आए। उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों को उनके घरों में वापस पहुंचाने के लिए चार्टर्ड उड़ानों, बसों और ट्रेनों की व्यवस्था की। जरूरतमंदों की मदद करने के उनके अविश्वसनीय प्रयास के कारण अभिनेता को 'प्रवासियों का मसीहा' कहा गया है। चूंकि कई लोगों ने महामारी के दौरान अपनी आय के साधन खो दिए हैं, इसलिए उन्होंने उन्हें आय का एक वैकल्पिक स्रोत भी प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें: MP सरकार ने कंगना रनौत को दी सुरक्षा,कांग्रेस नेताओं ने दी थी धाकड़ की शूटिंग रोकने की धमकी 

हर दिन सोनू सूद को सैकड़ों पत्र मिलते हैं जो उनसे मदद मांगते हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन पत्रों की एक तस्वीर साझा की थी और लिखा, हेल्प मेल्स जो मुझे हर दिन मिलती है। काश मैं हर किसी तक पहुंच सकता, जो असंभव दिखता है। उस दिन का इंतजार करेंगे जब ये पत्र संख्याओं में कम हो जाएंगी और हम हर जगह (समृद्धि) अधिक समृद्धि लाएंगे।

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे