शिवसेना के हमलों के बीच मातोश्री में उद्धव से मिले सोनू सूद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को अभिनेता सोनू सूद द्वारा लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों की व्यवस्था करने के लिए उनकी तारीफ की। अभिनेता ने ठाकरे से रविवार रात को उनके निवास मातोश्री में मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे दिन हुई जब मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस भेजने के लिए बसों का इंतजाम करने के मुद्दे पर ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उन पर निशाना साधा है। 

इसे भी पढ़ें: ठाकरे ने राज्यपाल की परीक्षा सम्बन्धी मांग को ठुकराकर दिखाई हिम्मत: शिवसेना

शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे अपने साप्ताहिक कॉलम में राउत ने लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र के सामाजिक परिदृश्य में अचानक  महात्मा सूद के सामने आने को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने 2019 के आम चुनाव से पहले सामने आए सूद के एक स्टिंग ऑपरेशन का भी हवाला देते हुए कहा कि वह भाजपा नीत सरकार के कार्यों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया खातों के जरिए विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रचार के लिए तैयार हुए थे।

प्रमुख खबरें

RTI नियमों की अनदेखी पर CIC सख्त, MCD को 10 हफ्ते में मांगी एक्शन रिपोर्ट

Kolkata civic wards: TMC बागी गुट ने कसी कमर, सभी 209 वार्डों में BJP और Mamta खेमे से सीधा मुकाबला

Sensex में 417 अंकों की गिरावट, Nifty भी 23,873 पर फिसला

हीरे से लेकर हथियारों तक, Belgium के साथ मिलकर Modi ने Europe के लिए बनाया बड़ा गेम प्लान