पर्यटकों के लिए खुशखबरी, आरामदायक यात्रा करने के मिलेंगे कई Options!

By निधि अविनाश | Jan 18, 2021

सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा इस हफ्ते एक नई नीति लागू करने की संभावना है। इस नीति के अनुसार अब टूरिस्ट पैसेंजर वाहनों को ट्रकों द्वारा भुगतान किए जाने वाले राष्ट्रीय परमिट शुल्क की तर्ज पर देशभर में वन -टाइम वार्षिक शुल्क का भुगतान करने की अनुमति देगा। बता दें कि यूनिफ़ोर एम प्रति मिट शुल्क के कारण किराया भी कम होगा। सूत्रों के मुताबिक, अखिल भारतीय पर्यटक वाहन प्राधिकरण और परमिट नियमों की घोषणा मंगलवार को की जा सकती है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि नीति के जल्द आने के लोगों को अपने निजी वाहनों का उपयोग करने के बजाय आरामदायक यात्रा करने के ज्यादा ऑप्शन होंगे।

इसे भी पढ़ें: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, 200 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित परमिट शुल्क में 50% से अधिक की गिरावट होने की संभावना है। इस नीति में, एक समान शुल्क होगा जो कि वाहन की यात्री क्षमता के आधार पर सभी राज्यों के लिए लिया जाएगा। 23 से अधिक यात्रियों को ले जाने वाली एसी बस के लिए वार्षिक परमिट शुल्क लगभग 3 लाख रुपये और 10 से 23 यात्रियों वाली एसी मिनी बस के लिए 75,000 रुपये होगा।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Election: पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, 49 लोकसभा सीटों पर सोमवार को होगा मतदान

Weekly Love Horoscope For 20 To 26 May 2024 | साप्ताहिक प्रेम राशिफल, तुला और कन्या राशि वालों के लिए आने वाला चुनौतीपूर्ण सप्ताह

अपने वोट बैंक के लिए देश के साथ समझौता कर रही ममता बनर्जी, शाहजहां शेख के केस में चुप्पी पर जेपी नड्डा ने उठाए सवाल

भाग्यशाली राशि पार्टनर: राशि चक्र के अनुसार इन 9 जोड़ों का वैवाहिक जीवन सुखी है, क्या इनमें आपका पार्टनर है?