रोहित शेट्टी की ''सूर्यवंशी'' चटाएगी धुरंधरों को धूल, दमदार है फिल्म का ट्रेलर

By रेनू तिवारी | Mar 02, 2020

जिस तरह मुंबई को कला का शहर कहा जाता है, उसी तरह मुंबई को अपराध का गढ़ भी कहा जाता है। जहां मुंबई लोगों की रातों रात किस्मत बना देती है वहीं ये मुंबई रातों रात इंसान का अस्तित्व भी मिला देती है। मुंबई पर राज करना और उसे दहलाना आतंकियों का ख्वाब है लेकिन इतने सालों में बेजोड़ कोशिशों के बाद मुंबई को कोई मिटा नहीं पाया। आतंकियों ने लाख तरीके अपनाएं, पानी को जहर बना कर, आसमान से आग बरसाकर, जमीन पर स्लीपर सेल से... लेकिन मुंबई सब कुछ सहकर आज भी निडर खड़ी है। 

इसे भी पढ़ें: मल्लिका शेरावत की टॉपलेस फोटो देख, फैंस ने कहा लौट आए पुराने दिन

रोहित शेट्टी की नयी फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखकर आसानी से कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक बार फिर तेज रफ्तार से भागते इस शहर को एक बार फिर किसी दरिंदे की नजर लग गयी है। 1993 के हमले के बाद एक बार फिर मुंबई खतरें में है। सिंघम, सिंबा के बाद रोहित अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' लेकर आये हैं। फिल्म की कास्ट जबरदस्त है। हीरो-हीरोइन, विलेन सहित फिल्म के सभी सपोर्टिंग किरदार दमदार है। फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, अजय देवगन, जैकी श्रॉफ, राजीव खंदेलवाल, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, नीना गुप्ता सहित कई दमदार कलाकार है।

इसे भी पढ़ें: ऐसा क्या कर दिया था टाइगर श्रॉफ ने आमिर खान के लिए? जो आज भी मानते हैं एहसान

फिल्म की कहानी

फिल्म में दिखाया जा रहा है कि 1993 के ब्लास्ट और ताज हमले के बाद एक बार फिर मुंबई के उपर खतरे के बादल छाए हुए हैं। ऐसे में आतंकियों के इस मंसूबे को नाकाम करने की जिम्मेदारी Anti-Terrorism Squad (आतंकवाद निरोधक दस्ता) को दी जाती है। इस टीम को लीड करते दिखाई देते हैं अक्षय कुमार। फिल्म में अक्षय कुमार एक निडर ऑफिसर की तरह अपना काम करते हैं और आतंकियों की चाल की खबर जुटाने लगते हैं। ऐसे में अक्षय कुमार के हाथ एक खुंखार आतंकी लग जाता है। जिसके जरिए अक्षय कुमार आतंकियों के मंसूबे पता लगाने लगते हैं। फिल्म में बताया गया है कि 1993 के ब्लास्ट के दौरान मुंबई में 1 टन यानी की एक हजार किलो आडीएक्स लाया गया था। 1993 ब्लास्ट में 400 किलो आरडीएक्स का प्रयोग किया गया था और 600 किलो अभी भी मुंबई में   है। इस बार आतंकी इसी का प्रयोग करके मुंबई को खत्म करना चाहते हैं। इस जानकारी के बाद पूरी टीम आरडीएक्स की खोज में जुट जाती है। इस दौरान अक्षय कुमार को कुछ और लोगों की जरूरत पड़ती है और फिर एंट्री होती है रणवीर सिंह यानी सिंबा की और बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की। तीनों की तगड़ी मिलकर आतंकियों के खिलाफ जंग लड़ते है। अब क्या तीनों मिलकर मुंबई को बचा पाते हैं इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

 

फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर रिव्यू

फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने किया है। रोहित शेट्टी की फिल्मों में बॉलीवुड टाइप के दमदार एक्शन देखने को मिलते हैं। इसमें भी आपको कार, हेलिकॉप्टर सहित कई गाड़ियों के साथ भरपूर स्टंट देखने को मिलेंगे। रोहित शेट्टी की फिल्म में अक्षय कुमार वाली देशभक्ति भी देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार फिल्म में अपने दमदार अंदाज में देश की सेवा करने वाले ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार को देखकर आपको फिल्म हॉलीडे की याद जरूर आएगी। फिल्म को एक अलग लेवल पर ले जाती है इसकी दमदार स्टारकास्ट। फिल्म में राजीव खंदेलवाल, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, नीना गुप्ता सहित कई दमदार कलाकार है जो अपने अभिनय से फिल्म को मजबूती देते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लंबे समय बाद कैटरीना कैफ भी रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म में तड़का लगाने के लिए रोहित शेट्टी ने सिंबा और सिंघम (रणवीर सिंह, अजय देवगन) की एंट्री करवाई है। तीनों के आते ही फिल्म की एनर्जी और बढ़ जाती है। कुल मिला कर रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड टाइप का दमदार मलासा तैयार किया है जिसमें एक्शन, रोमांस, सस्पेंस, दमदार स्टोरी सहित सबकुछ है।

 

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

 

प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाई-वोल्टेड मुकाबला, देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन

Uttar Pradesh : Gautam Buddha Nagar में हिरासत में युवक की आत्महत्या मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

यूपी गैंगस्टर्स एक्ट के तहत मामले, आरोप पत्र को रद्द करने की याचिका, सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट

भारत को पाकिस्तान जैसा बनाना चाहती है बीजेपी, शिवसेना में फूट पर आदित्य ने क्या कहा?