सोरेन ने पूर्ववर्ती सरकार में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कराने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020

दुमका। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान कल्याण विभाग में करोडों रुपये के कथित छात्रवृत्ति घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच कराने की घोषणा की है। दुमका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी और पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार में कल्याण मंत्री रहीं लुईस मरांडी ने सोमवार को कहा कि उनके कार्यकाल में छात्रों को छात्रवृत्ति देने में कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई और मुख्यमंत्री सोरेन किसी भी प्रकार की जांच करा सकते हैं। लुईस मरांडी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जबसे सत्ता में आए हैं जांच कराने की बात कर रहे हैं। वह जांच करा लें खुद ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।’’ मुख्यमंत्री सोरेन ने रविवार को दुमका में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में आरोप लगाया था कि लुईस मरांडी जब रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कल्याण मंत्री थीं उस दौरान राज्य में छात्रवृत्ति घोटाला हुआ था।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत