दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में बैठे हुए नज़र आए सौरव गांगुली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

कोलकाता। हितों के टकराव की चर्चा से बेफिक्र दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान मेहमान टीम के डगआउट में बैठे।दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार के रूप में गांगुली ने अभ्यास सत्र में भी सक्रिय भूमिका निभायी थी और वह ईडन गार्डन्स पर मैच के दौरान भी उसी के डगआउट में बैठे। 

गांगुली ने इससे पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष की अपनी दोहरी भूमिका पर हितों के टकराव के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने आधिकारिक टीवी चैनल से कहा की मैं नहीं जानता। मैं इस बारे में नहीं सोचता। मैं दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर खुश हूं और उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मैंने वास्तव में कभी इस बारे में नहीं सोचा।

प्रमुख खबरें

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी