खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली पर सौरव गांगुली का बयान, उनको अपना रास्ता तलाशना है

By अंकित सिंह | Jul 14, 2022

खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली का बड़ा बयान सामने आया है। अपने बयान में गांगुली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के नंबरों को देखें तो ऐसा बिना क्षमता और गुणवत्ता के नहीं हो सकता है। हां, उनका कठिन समय चल रहा है और वे जानते हैं कि वे खुद एक महान खिलाड़ी रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे खुद जानते हैं कि उनके अपने मानकों से यह अच्छा नहीं रहा है और मैं उन्हें वापस अच्छा करते हुए देख रहा हूं। लेकिन उन्हें एक ऐसा रास्ता खोजना होगा जो उन्हें सफल बना सके जैसे पिछले 12-13 वर्षों से कर रहे हैं या शायद इससे भी अच्छा। 

इसे भी पढ़ें: IND vs ENG: सूर्यकुमार का शतक बेकार, इंग्लैंड ने जीता मैच, सीरीज पर टीम इंडिया का कब्जा

अपने कार्यकाल पर बयान

बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल और कोविड चुनौतियों पर बोलेते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण था क्योंकि इससे पहले किसी ने भी कोविड को नहीं देखा था। इसने दुनिया को रोक दिया था लेकिन हम क्रिकेट को आगे बढ़ाने में कामयाब रहे क्योंकि आप जानते हैं कि प्रसारण अधिकार असाधारण रूप से अच्छी तरह से चले गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी खेल के साथ पैसे की बराबरी नहीं करता, लेकिन पैसा होना अच्छा है क्योंकि बुनियादी ढांचे का निर्माण उसी तरह से किया जाता है। भारतीय क्रिकेट मजबूत स्थिति में है। जब हम खत्म कर लेंगे तो कोई और आकर भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएगा। खिलाड़ी और प्रशासक ही खेल को आगे ले जाते हैं। 

एशिया कप 

श्रीलंका में एशिया कप पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि मैं फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। हम निगरानी रखेंगे। ऑस्ट्रेलिया इस समय वहां खेल रहा है। श्रीलंकाई टीम वास्तव में बहुत अच्छा कर रही है। तो चलिए एक महीने का इंतजार करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे ब्रिटिश संसद द्वारा एक बंगाली के रूप में सम्मानित किया गया था, इसलिए यह एक अच्छा एहसास था। यह संसद में था। उन्होंने छह महीने पहले मुझसे संपर्क किया था। वे हर साल यह पुरस्कार देते हैं।

प्रमुख खबरें

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर