सौरव गांगुली की साामने आयी कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट, डॉक्टर ने कहीं ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2021

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष तथा पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाए गए हैं। एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी। गांगुली को शनिवार को ‘हल्का’ दिल का दौरा पड़ा था और शहर के अस्पताल में उनकी ‘प्रारंभिक एंजियोप्लास्टी’ हुई है। उन्होंने कहा, गांगुली की कोविड-19 जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने कहा कि एंजियोप्लास्टी से पहले उनकी जांच की गई थी। निजी अस्पताल वुडलैंड के डॉक्टरों ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर होश में हैं और उनकी तबीयत पर नजर रखी जा रही है। उनकी तीन धमनियों में अवरोध पाया गया जिसे हटाने के लिये स्टेंट डाला गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर