South 24 Parganas में पूजा समिति विवाद में BJP कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थानीय दुर्गा पूजा समिति के गठन को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में घायल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बापी प्रमाणिक (45) के रूप में हुई है।

बारुईपुर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आतिश विश्वास ने बताया कि तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। विश्वास ने कहा, ‘‘टांगरबेरिया इलाके में पूजा समिति के गठन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद और झड़प हुई। प्रमाणिक इस झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।’’ हालांकि, प्रमाणिक के परिवार ने आरोप लगाया कि फोन आने के बाद उन्हें घर से बाहर बुलाया गया और बाद में धारदार हथियारों से उन पर हमला किया गया।

परिवार ने यह भी दावा किया कि प्रमाणिक कई वर्षों से सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता थे और राजनीतिक संबद्धता के कारण उन्हें करीब एक दशक तक कथित तौर पर अपने घर से दूर रहने के लिए मजबूर किया गया था। परिवार ने आरोप लगाया कि हमले का नेतृत्व स्थानीय भाजपा के एक नेता ने किया था और तृणमूल कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त था। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि परिवार की ओर से दर्ज लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उसने बताया कि कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और घटना में शामिल होने के संदिग्ध अन्य लोगों की तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

Kochi जा रहे जहाज में बच्ची से यौन उत्पीड़न, मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

CJI Surya Kant से इस्तीफे की मांग पर भड़की BJP, कांग्रेस पर लगाया संस्थाओं को ध्वस्त करने का आरोप

उत्तर प्रदेश में 2 लाख Motor Accident दावे लंबित, बीमा अफसरों को दी जा रही Mediation ट्रेनिंग

20 हजार हेक्टेयर में बसेगा New Noida, 6 लाख नौकरियों का लक्ष्य