Nayanthara Birthday: डायना मरियम से लेडी सुपरस्टार बनने तक, बेहद दिलचस्प है नयनतारा का फिल्मी सफर

By अनन्या मिश्रा | Nov 18, 2026

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा आज यानी की 18 नवंबर को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। हालांकि वह अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में जितनी ज्यादा कामयाब रहीं, उतनी ही अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में रही है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री नयनतारा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

कर्नाटक के बेंगलुरु में 18 नवंबर 1984 को नयनतारा का जन्म हुआ था। वह एक क्रिश्चयन परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन था। नयनतारा के पिता भारतीय वायु सेना में थे। जिस कारण उनकी पढ़ाई-लिखाई देश के अलग-अलग शहरों में हुई है।

फिल्मी सफर

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले नयनतारा ने मॉडलिंग और एंकरिंग में किस्मत आजमाई थी। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में फिल्म 'मनासिनाक्कारे' से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2005 में आई फिल्म 'चंद्रमुखी' से नयनतारा को असली पहचान मिली। इसके बाद अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नयनतारा ने अपने फिल्मी करियर में 'नानुम राउडी धान', 'अराम', 'राजा रानी', 'कोलामवु कोकिला', 'माया', 'टॉक्सिक' और 'जवान' जैसी फिल्मों में काम किया है।

पर्सनल लाइफ

अभिनेत्री की जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया था, जब उनकी पर्सनल लाइफ ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। दरअसल, अपने करियर के टॉप पर पहुंचने के दौरान नयनतारा का नाम फेमस एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा के साथ जुड़ा। नयनतारा और प्रभुदेवा का रिश्ता उस दौरान काफी चर्चाओं और विवादों में रहा था। बताया जाता है कि प्रभुदेवा के साथ अपने रिश्ते को लेकर नयनतारा इतनी गंभीर थीं कि उन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया था।

हालांकि दोनों का रिश्ता अपने मुकाम तक नहीं पहुंच सका और दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। फिर साल 2022 में नयनतारा ने जाने-माने फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन के साथ सात फेरे लिए। वहीं कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का वेलकम किया।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Elections 2027 | गोरखपुर में अखिलेश यादव की 20 किमी लंबी पदयात्रा,1 लाख की भीड़ जुटाने का दावा, केशव मौर्य का पलटवार- 2047 तक सत्ता में नहीं आएगी सपा

Delhi Air Quality: दिल्ली में AQI 204 पर पहुंचा, 11.6 डिग्री के साथ सीजन की सबसे ठंडी सुबह

कुछ चीजें ठंडी ही परोसी जानी चाहिए...: लतीफ भट के खात्मे के बाद CRPF प्रमुख का कड़ा संदेश, बोले- तुम भाग तो सकते हो पर छिप नहीं सकते

Latif Bhat Killed Kulgam | कुलगाम मुठभेड़ में आतंक का खौफनाक अंत! CRPF पर हमले का मास्टरमाइंड लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, वीडियो कॉल पर सरेंडर से किया था इनकार