साउथ अफ्रीका के तीन खिलाड़ी मैच फिक्सिंग के मामले में गिरफ्तार, एक दुनिया का पूर्व नंबर-1 गेंदबाज

By Kusum | Nov 30, 2024

साउथ अफ्रीका क्रिकेट में भूचाल मच गया है। दरअसल, दुनिया के पूर्व नंबर 1 गेंदबाज लोनवाबो सोतसोबे को मैच फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके अलावा थामी सोलेकिले और टाइटन्स के पूर्व गेदंबाज इथी मभालती भी गिरफ्तार हुए हैं। 2015-16 रैम स्लैम टी-20 मैच फिक्सिंग कांड में तीनों की गिरफ्तारी हुई है।

आरोपों की जांच डायरेक्टरेट ऑफ प्रायोरिटी क्राइम इन्वेस्टिगेशन द्वारा की गई, जिसे हॉक्स के नाम से जाना जाता है। ये संघठित और आर्थिक अपराधों से निपटने के लिए साउथ अफ्रीकी पुलिस सेवा की एक शाखा है। ये आरोप 2015-16 के रैम स्लैम चैलेंज के मैच फिक्सिंग मामले से जुड़े हैं। ये तीन खिलाड़ी उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें घरेलू टी20 टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्स करने के प्रयासों में शामिल होने के लिए 2016 और 2017 में क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा प्रतिबंधित किया गया था।

बता दें कि, गुलाम बोदी पहले ही जेल में समय बिता चुके हैं जबकि जीन सिस्म और पुमी मात्शिकवे को 2021 और 2022 में दोषी ठहराए जाने के बाद निलंबित सजा दी गई थी। सोतसोबे, सोलेकिले और मभालती के खिलाफ मामले फरवरी 2025 तक स्थगित कर दिए गए हैं। सातवें खिलाड़ी अल्वीरो पीटरसन के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के बारे में कोई विवरण नहीं है। सभी सात खिलाड़ियों को सीएसए द्वारा दो से 12 साल के बीच का प्रतिबंध भी लगाया गया था। 

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

Champions League: Bayern Munich की जीत पर विवाद, Real Madrid की हार के बाद रेफरी पर फूटा गुस्सा