South Africa: पब में हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत, 10 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025

दक्षिण अफ्रीका के एक पब में शनिवार देर रात बंदूकधारियों के एक समूह द्वारा की गई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात एक बजे से ठीक पहले ‘बेकर्सडेल’ कस्बे में हुई, जो जोहानिसबर्ग से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के मुताबिर, “अज्ञात बंदूकधारियों ने सड़कों पर कुछ लोगों को निशाना बना अंधाधुंध गोलीबारी की।”

प्रांतीय पुलिस आयुक्त मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने एसएबीसी टेलीविजन को बताया कि मृतकों में से एक ऑनलाइन कार-हाइलिंग सेवा का चालक था, जो पब के बाहर खड़ा था। अपराध जांच विभाग ने अपराध पहचान इकाई के सहयोग से इस घटना के संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Rajat Patidar का बड़ा कारनामा, Dhoni-Rohit के Club में मारी एंट्री, RCB को फिर बनाया चैंपियन

ICC का बड़ा फैसला: Test Cricket में Bad Light से निपटने के लिए Pink Ball का Trial मंजूर

Maruti Suzuki की Record तोड़ बिक्री, Domestic Sales में 40% की भारी उछाल से रचा इतिहास

मई में जीएसटी संग्रह 1.94 लाख करोड़ रुपये के पार, आयात से बढ़ी कमाई, कई राज्यों में मजबूत वृद्धि दर्ज