भारत ने गंवाई सीरीज, दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने पांच विकेट से हराकर जीता वन-डे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2021

लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में बुधवार को यहां भारत को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 4-1 से जीत ली। भारतीय टीम कप्तान मिताली राज के नाबाद 79 रन के बावजूद 188 रन पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में एनेके बोश (58) और मिगनोन डु प्रीज (57) के अर्धशतकों की बदौलत 48.2 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस श्रृंखला के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 12 महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला। श्रृंखला की शुरुआत में टीम का लय में नहीं होना स्वाभाविक था लेकिन श्रृंखला खत्म होने पर तय हो गया कि अगले साल की शुरुआत में विश्व कप में खिताब का दावेदार बनने के लिए टीम को काफी मेहनत करनी होगी।

इसे भी पढ़ें: खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल का बल्लेबाज कोच ने दिया समर्थन, कहा- वह सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज है

मिताली ने हरमनप्रीत कौर (30) के साथ चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत पैर में जकड़न के कारण 31वें ओवर में रिटायर्ड हर्ट हुई। मिताली ने 104 गेंद में आठ चौके और एक छक्का मारा। भारत ने सलामी बल्लेबाज प्रिया पूनिया (18) का विकेट जल्दी गंवा दिया जिसके बाद शानदार फॉर्म में चल रही पूनम राउत (10) और स्मृति मंधाना (18) भी लगातार ओवरों में पवेलियन लौट गईं। डायलन हेमलता (02) और सुषमा वर्मा (00) भी मिताली का साथ देने में नाकाम रहीं। अनुभवी बल्लेबाज मिताली ने 38वें ओवर में 78 गेंद में श्रृंखला का दूसरा और करियर का 55वां अर्धशतक पूरा किया। मिताली ने एक छोर संभाले रखा लेकिन झूलन गोस्वामी (05) और मोनिका पटेल (09) भी अधिक देर नहीं टिक सकीं। पदार्पण कर रही सी प्रत्युषा भी दो रन बनाकर पवेलियन लौट गईं जिससे 47वें ओवर में टीम का स्कोर आठ विकेट पर 176 रन हो गया। मिताली हालांकि एक छोर पर अकेली रह गई और पूरी टीम 49.3 ओवर में सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से नेदिन डि क्लर्क ने 35 रन देकर तीन विकेट चटकाए। आफ स्पिनर नोंदुमिसो शंगासे (43 रन पर दो विकेट) और टुमी शेखुखुने (26 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि मारिजेन केप ने एक विकेट चटकाया।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर

Telangana के Hanamkonda में 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार