Covid 19: 14 दिन तक आईसोलेशन में रहेंगे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2020

जोहानिसबर्ग। कोविड 19 महामारी के कारण भारत दौरा बीच में रद्द होने के बाद लौटी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को अगले 14 दिन अलग रहने के लिये कहा गया है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर शोएब मांजरा के हवाले से कहा गया है कि खिलाड़ियों को खुद को अलग करने के लिये कहा गया है। उनकी मेडिकल जांच कराई जायेगी। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने खिलाड़ियों को कम से कम अगले 14 दिन अलग रहने को कहा है। उनके आसपास के लोगों, समाज और परिवारों को सुरक्षित करने का यही तरीका है।’’

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर को 'punching bag' जैसा महसूस हुआ था जब कोहली ने...

उन्होंने कहा ,‘‘ इस दौरान अगर किसी के भीतर लक्षण पाये गए तो उसकी मेडिकल जांच कराई जायेगी और आवश्यक कदम उठाये जायेंगे।’’ मांजरा ने कहा ,‘‘ यात्रा के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने मास्क पहने और कुछ ने नहीं। यात्रा में भी किसी से संपर्क नहीं किया गया।’’ दक्षिण अफ्रीका टीम कोलकाता के रास्ते वापिस लौटी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा