भारत की भेजी गई कोरोना वैक्सीन बेचेगा दक्षिण अफ्रीका, एस्ट्राजेनेका टीकों की बिक्री की पुष्टि की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2021

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे ने भारत के ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ से प्राप्त कोविड-19 रोधी टीके ‘एस्ट्राजेनेका’ की 10 लाख खुराक बेचने की पुष्टि की है। यह खेप उसे पिछले महीने मिली थी। कोरोना वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ टीके के सीमित प्रभाव होने की बात सामने आने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने इसे अपने स्वास्थ्य कर्मियों को लगाने की योजना फिलहाल स्थगित कर दी और अब इसे 14 अफ्रीकी देशों को बेच दिया गया। दक्षिण अफ्रीका ने हजारों स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक अन्य टीका लगाने का विकल्प चुना है, हालांकि देश में टीकों के वितरण में देरी के बीच तीन-चरण के निर्धारित टीकाकरण कार्यक्रम की धीमी दर को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर