South Delhi के Gym में आग लगी, पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित निकाला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित एक जिम में आग लग जाने की घटना के बाद वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जिम में आग बृहस्पतिवार रात करीब 10:15 बजे जिम की पहली मंजिल पर लगी।

पुलिस ने बताया कि दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है और कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ है।

घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है और स्थिति सामान्य है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल