उत्तर कोरिया के टीवी-समाचारपत्रों पर से प्रतिबंध हटाने की योजना बना रहा दक्षिण कोरिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

सियोल|  दक्षिण कोरिया अपने प्रतिद्वंद्वी उत्तर कोरिया के साथ आपसी समझ को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत उसके टेलीविजन, समाचारपत्रों और अन्य मीडिया माध्यमों पर से प्रतिबंध हटाने की योजना बना रहा है।

दक्षिण कोरिया के नये राष्ट्रपति यून सुक यिओल के समक्ष शुक्रवार को पेश की गई नीतिगत रिपोर्ट में एकीकरण मंत्रालय ने कहा कि वह आपसी समझ को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत धीरे-धीरे उत्तर कोरिया के प्रसारकों, मीडिया और प्रकाशनों के लिए दरवाजे खोलेगा।

मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया को भी इसी तरह के कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करेगा। मंत्रालय ने इस बारे में और विवरण देने से इनकार कर दिया।

प्रमुख खबरें

हालिया टकराव के बाद Iran और खाड़ी देशों का BRICS में होगा आमना-सामना, अब मोदी की कूटनीति देखेगी दुनिया

World Archery Para Series में भारत का दबदबा, Harvinder Singh और Sheetal Devi के दम पर जीते 15 पदक

Sheikh Hasina की बेटी Saima Wazed का WHO से इस्तीफा, Tedros के नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल

M K Stalin ने Emergency के दौरान झेले दर्द को याद किया, Sarkaria Commission के आरोपों को बताया झूठा