द. कोरिया ने ट्रंप को ‘‘विश्वासघाती’’ बताने वाले को अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2019

सोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन ने शुक्रवार को अमेरिका के लिए नये राजदूत के तौर पर उस व्यक्ति को नियुक्त किया जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को ‘‘विश्वासघाती’’ बताया था। इससे एक महीने पहले अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत को अमेरिकी राष्ट्रपति की आलोचनाओं के कारण इस्तीफा देना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग ने फिर दिया अमेरिका और द.कोरिया को चेतावनी

हालांकि पिछले साल दक्षिण कोरिया के एक अखबार ने उनके हवाले से ट्रंप की आलोचना की थी। ली से व्हाइट हाउस में उस घटना के बारे में पूछा गया था जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक रिपोर्टर के सवाल पर मून के जवाब को अनुवाद करने नहीं दिया था।उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि मैंने पहले यह सुना है।’’ ली ने अखबार से कहा था, ‘‘यह ट्रंप का स्टाइल है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा केवल मून के साथ किया। वह विश्वासघाती हैं। सच बताऊं तो मुझे अच्छा नहीं लगा।’’

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand