तानाशाह किम की धमकियों के बावजूद रिश्तों में सुधार चाहता है दक्षिण कोरिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

सियोल। दक्षिण कोरिया ने सोमवार को कहा कि वह प्रतिद्वंद्वी उत्तर कोरिया के साथ रिश्तों में सुधार और बातचीत शुरू करने की कोशिश जारी रखेगा। उधर, उत्तर कोरिया ने चेतावनी दी है कि अगर दक्षिण कोरिया अमेरिका के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास करता है तो इससे दुश्मनी फिर से शुरू हो सकती है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की ताकतवर बहन ने रविवार रात को चेताया कि यह सैन्य अभ्यास कोरियाई देशों के बीच आपसी विश्वास को बहाल करने की कोशिश को गंभीर रूप से कम करेगा और बेहतर रिश्तों की संभावना को धुंधला कर देगा। यह अभ्यास इस महीने होना है।

इसे भी पढ़ें: अफगान संकट पर 11 अगस्त को बैठक करेंगे पाक, चीन समेत चार देशों के वरिष्ठ अधिकारी

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अभ्यास का सटीक समय और अन्य विवरणों को अभी तय नहीं किया गया है और इनका निर्धारण अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। प्रवक्ता बू सेउंग-चान ने अपना पुराना बयान दोहराते हुए कहा कि सियोल और वाशिंगटन महामारी की मौजूदा स्थिति, उत्तर कोरिया की परमाणु महत्त्वाकांक्षा को रोकना में कूटनीतिक कोशिश और दक्षिण कोरिया एवं अमेरिका की तैयारी जैसे कारकों का परीक्षण कर रहे हैं। एकीकरण मंत्रालय की प्रवक्ता ली जोंग जू ने कहा कि सियोल उत्तर कोरिया के साथ बातचीत चाहता है लेकिन उसे इसके लिए कोई जल्दबाजी नहीं है। उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यासों को हमला करने के अभ्यास के तौर पर देखता है और अपने हथियारों का परीक्षण कर अक्सर उनका जवाब देता है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत