हड़ताल कर रहे चिकित्सकों के लाइसेंस निलंबित करने की योजना वापस लेगा दक्षिण कोरिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2024

सियोल। दक्षिण कोरिया ने सोमवार को कहा कि वह देश में लंबे समय से चिकित्सकों के साथ जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए, हड़ताल कर रहे चिकित्सकों के लाइसेंस निलंबित करने की अपनी पहले की योजना वापस लेगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार की घोषणा के बाद, हड़ताल कर रहे कितने हजार चिकित्सक काम पर लौटेंगे। स्वास्थ्य मंत्री चो क्यो होंग ने सोमवार को कहा कि सरकार ने हड़ताल कर रहे चिकित्सकों के लाइसेंस निलंबित न करने का फैसला किया है, चाहे वे अपने अस्पतालों में काम पर लौटें या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले का उद्देश्य आपातकालीन तथा गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सकों की कमी से निपटना है। 

इसे भी पढ़ें: France : संसदीय चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, त्रिशंकु संसद के आसार

अधिकारियों का कहना है कि सरकार देश में तेजी से बुजुर्ग हो रही आबादी और ग्रामीण इलाकों में चिकित्सकों की कमी से निपटने के लिए 2035 तक 10,000 चिकित्सकों की भर्ती करना चाहती है। चिकित्सकों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज छात्रों की बेतहाशा वृद्धि से निपटने के लिए तैयार नहीं हैं और इससे आखिरकार देश की चिकित्सा सेवाओं पर असर पड़ेगा। लेकिन आलोचकों का कहना है कि दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा कमायी वाले पेशे में से एक, चिकित्सक मुख्यत: इस बात से चिंतित हैं कि और चिकित्सकों के आने से उनकी आय कम होगी।

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।