South Korean व्यक्ति की भारतीय महिला मित्र ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में रविवार को एक दक्षिण कोरियाई नागरिक की कथित तौर पर ‘सहजीवन’ में रह रही भारतीय महिला ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दक्षिण कोरियाई नागरिक 47&वर्षीय डक ही युह के रूप में हुई है, जो गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर 150 स्थित एटीएस पायस हाइडअवेज में रह रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि युह को मणिपुर की मूल निवासी एवं करीब 20-वर्षीय लुंजेना पामई अस्पताल लेकर आई थी, जो काफी समय से उसके साथ सहजीवन (लिव-इन रिलेशनशिप) में रह रही थी।

उन्होंने बताया, ‘‘शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि महिला ने कथित तौर पर चाकू से पुरुष पर हमला किया।’’ अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

SSC जारी करेगा GD Constable Result, आधिकारिक वेबसाइट पर आएगी कैटेगरी वाइज Cutoff

ज्ञानेश ब्रो रिजाइन करो...शिवाजी पार्क से CJP का जेल भरो आंदोलन, CM फडणवीस को दिपके ने दी चुनौती

Asian Games 2026: 10वें मिनट का वो गोल, जिसने 44 साल बाद भारत को दिलाया Hockey में गोल्ड

Amarinder Singh Raja Warring ने Rahul Gandhi को सौंपा Punjab Congress अध्यक्ष पद से इस्तीफा