South Korea: देश के विपक्ष के नेता पर अज्ञात व्यक्ति ने किया हमला, हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2024

सियोल। दक्षिण कोरिया के विपक्ष के नेता ली जेइ-म्युंग पर मंगलवार को दक्षिण पूर्वी बुसान शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गए। बुसान के आपात कार्यालय ने बताया कि ली बुसान शहर के एक नए हवाई अड्डे के निर्माण स्थल के दौरे पर आए थे तभी उन पर हमला किया गया।

खबरों में कहा गया है कि पुलिस ने हमलावर को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया। हमलावर ने अपने सिर पर ताज जैसा कुछ पहना हुआ है। ली 2022 में राष्ट्रपति यून सुक यियोल से बहुत कम अंतर से राष्ट्रपति पद का चुनाव हार गए थे। पूर्व प्रांतीय गवर्नर रहे ली को उनकी बेबाक शैली के लिए जाना जाता है। उनके समर्थक उन्हें अभिजात्य विरोधी नेता के रूप में देखते हैं जो वर्चस्व की राजनीति में सुधार ला सकता है, भ्रष्टाचार मिटा सकता है और बढ़ती आर्थिक असमानता को हल कर सकता है। उनके आलोचक उन्हें ऐसा नेता मानते हैं जो विभाजन को बढ़ावा देने में भरोसा करता है।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत