दक्षिण की सियासत में उबाल: अन्नामलाई बोले- विजय की पार्ट टाइम राजनीति नहीं चलेगी

By अंकित सिंह | Sep 12, 2025

भाजपा नेता के अन्नामलाई ने कहा है कि अभिनेता-राजनेता विजय अपनी पार्टी टीवीके को डीएमके का विकल्प नहीं कह सकते, क्योंकि वह केवल सप्ताहांत में ही राजनीतिक रूप से सक्रिय होते हैं। उन्होंने दावा किया कि राजनीति में चौबीसों घंटे ऊर्जा की आवश्यकता होती है। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ज़ोर देकर कहा कि भाजपा, जिसके नेता और कार्यकर्ता साल भर सक्रिय रूप से मैदान में मौजूद रहते हैं, अकेले ही द्रमुक का विकल्प पेश कर सकती है।

अन्नामलाई ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "लेकिन विजय शनिवार और रविवार को लोगों से मिलते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि लोगों को एनडीए पर डीएमके के विकल्प के रूप में भरोसा था। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने एएमएमके नेता टीटीवी दिनाकरन के राजग छोड़ने के फैसले को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि द्रमुक को सत्ता से बेदखल करने के इच्छुक सभी लोकतांत्रिक दल एकजुट होंगे। उन्होंने दावा किया कि सहयोगी दलों के बीच मतभेद आम हैं, लेकिन इस समय कुछ भी अंतिम नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि चुनाव अभी दूर है। 

इसे भी पढ़ें: हॉस्पिटल ने नहीं दी व्हीलचेअर, बीमार पिता को खींचकर ले गया बेटा, बीजेपी ने स्टालिन सरकार पर साधा निशाना

तिरुपति का ध्यान जब 3 सितंबर को दिनाकरन के राजग से अलग होने के फैसले की ओर दिलाया गया, तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप देखेंगे कि चुनाव के समय तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले राजग में कौन-कौन शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त