सपा ने मैनपुरी के पुलिसकर्मियों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2022

समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रतिनिधिमण्डल ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी जनपद के पुलिस कर्मियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में प्रचार किए जाने की शिकायत की तथा उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर पुलिस की ताकत का गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने थानाध्यक्ष करहल, थानाध्यक्ष बरनाहल को तत्काल हटाए जाने की मांग।

उन्होंने कहा कि भाजपा मैनपुरी में पुलिस को सुविधानुसार पोस्टिंग करा रही है, ऐसे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराया जाना मुमकिन नहीं है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पांच दिसंबर को है। यह सीट समाजवादी पार्टी सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई हैं। यहां समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य से है।

प्रमुख खबरें

बौखलाए ट्रंप ने अब भारत को कौन सा नया झटका दिया? TCS-Infosys को PERM से बाहर करने पर मचा बवाल

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश