ओपी राजभर ने मायावती को PM पद का उम्मीदवार बनाने की मांग की, कहा- अखिलेश अकेले नहीं कर सकते भाजपा से मुकाबला

By अंकित सिंह | Jul 04, 2023

उत्तर प्रदेश की राजनीति दिलचस्प रही है। इन सब के बीच विपक्षी दलों की बैठक पर लगातार हो रही है। भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की बात कही जा रही है। विपक्ष की अगली बैठक से 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। भाजपा लगातार दावा कर रही है कि बैठक तो कर रहा है लेकिन यह तो बताए कि उसका प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। इन सब के पीछे सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ी बात कही है। उन्होंने मायावती को पीएम पद के लिए आगे करने की मांग की है। साथ ही साथ यह भी कह दिया है कि अखिलेश यादव अकेले भाजपा से मुकाबला नहीं कर सकते। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के बाद UP में भी होगी बड़ी हेरफेर! राजभर का दावा- सपा के कई विधायक और सांसद पाला बदलने को तैयार

अकेले सपा बीजेपी से नहीं कर सकती मुकाबला'

ओम प्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि अगर अखिलेश यादव को चुनाव जीतना है तो जयंत चौधरी,ओम प्रकाश राजभर और मायावती को साथ लेकर लड़ेंगे तभी सफलता मिलेगी वरना नहीं मिलेगी। अकेले सपा का बीजेपी से कोई मुकाबला नहीं है। इससे पहले उन्होंने यह भी कहा था कि महाराष्ट्र ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी बड़ी हेरफेर होने वाली है। समाजवादी के कई विधायक और सांसद दल छोड़कर कुछ सरकार के विस्तार में शामिल होना चाहते हैं, कुछ हैं जो लोकसभा का टिकट चाहते हैं वे दिल्ली तक अपना जुगाड़ बिठा रहे हैं। वे अखिलेश यादव के रवैये से नाराज़ हैं। 

प्रमुख खबरें

UP Cabinet ने MBBS और BDS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये किया

Allahabad High Court ने यूपी बेसिक शिक्षा विभाग पर जताई चिंता, BSA से मांगा हलफनामा

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा