सपा और बसपा ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए कुछ नहीं किया :ओवैसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुदीन ओवैसी ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की आलोचना की और कहा कि दोनों दलों ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: मुसलमानों का वोट चाहने वालों को ‘अब्बा जान’ शब्द से परहेज क्यों : योगी

ओवैसी ने कहा कि बसपा और सपा ने मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और 75 प्रतिशत मुस्लिम वोट हासिल किए,वहीं मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 71 प्रतिशत वोट मिले तब भी दोनों दल उन्हें सरकार बनाने से नहीं रोक पायें। मुसलमानों की समस्यायें तभी हल होंगी जब उनका नेता होगा।’’

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने विकास को बाधित करने के लिये उप्र की पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साढ़े चार साल के शासन के दौरान कोई दंगा नहीं होने के दावे को खारिज किया और कहा कि 2019 की एनसीआरबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में 5,819 सांप्रदायिक झगड़े हुए। दिल्ली में अपने घर पर हुए हमले पर ओवैसी ने कहा कि घटना पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर हुई और यह अल्पसंख्यक समुदाय को चुप कराने की कोशिशों को दिखाता है।

प्रमुख खबरें

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख