सपा-बसपा का मोदी सरकार पर डबल अटैक, कहा- CBI से भाजपा का गठबंधन

By अंकित सिंह | Jan 07, 2019

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए कथित अवैध खनन मामले पर सीबीआई की कार्यवाही के बाद राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा का CBI से गठबंधन है और वो हताशा में हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। रामगोपाल ने कहा कि CBI का लगातार दुरूपयोग हो रहा है और वो सरकारी तोते की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी हमारा गठबंधन हुआ भी नहीं है और मोदी सरकार सीबीआई के तोते के साथ गठबंधन कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: डरा रही भाजपा, पूछताछ हुई तो सीबीआई को दूंगा जवाब: अखिलेश

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के शासनकाल में वर्ष 2012 से 2016 के बीच राज्य में हुए कथित खनन घोटाला मामले में सीबीआई ने कल लखनऊ में आईएएस अफसर बी. चंद्रकला के घर पर छापा मारा था। सीबीआई ने बुंदेलखण्ड में अवैध खनन के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर चंद्रकला समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। वर्ष 2012-13 में खनन विभाग तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास था। लिहाजा माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में उनसे भी पूछताछ कर सकती है।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास