भ्रष्टाचार का राजनीतिकरण ना करें सपा-बसपा-कांग्रेस: श्रीकांत शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2019

लखनउ। उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आज सपा, बसपा और कांग्रेस को आडे हाथ लेते हुए कहा कि वे 'भ्रष्टाचार का राजनीतिकरण' नहीं करें। शर्मा ने सीबीआई द्वारा खनन घोटाले के सिलसिले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से पूछताछ की संभावनाओं को लेकर आयी खबरों पर बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए 'भाषा' से कहा, 'उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इसमें जांच शुरू हुई है इसलिए एजेंसियों को सहयोग करें। भ्रष्टाचार का राजनीतिकरण ना करें।' 

 

यह भी पढ़ें: सपा-बसपा से गठबंधन नहीं करना कांग्रेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा

 

सपा-बसपा-कांग्रेस को 'भ्रष्टाचार का काकटेल' बताते हुए शर्मा ने कहा कि जो आरोप लग रहे हैं, उनका स्पष्टीकरण देश और प्रदेश की जनता को देना चाहिए। आर्थिक रूप से पिछडे़ सामान्य वर्ग के लोगों को दस फीसदी आरक्षण के कैबिनेट के फैसले का स्वागत करते हुए शर्मा ने कहा कि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद को संकल्पित है।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह