सपा-बसपा और कांग्रेस ने पिछड़ों का सम्मान नहीं करते: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

फतेहपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को आरोप लगाया कि सपा, बसपा और कांग्रेस पिछड़ों की बात तो करते हैं, मगर उनका सम्मान नहीं करते। शाह ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस पिछड़ों की बात करते हैं लेकिन उनका सम्मान नहीं करते। इन वर्गों का सम्मान सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने ही दिया। उन्होंने कहा कि अभी मोदी सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला किया। मत्स्य पालकों के लिये एक नया विभाग शुरू किया, जिससे इस बिरादरी के जीवन में एक नया उत्साह पैदा हुआ है।

शाह ने कहा कि आर्थिक आधार पर अगड़ी जातियों को आरक्षण देने की हिम्मत कभी किसी और ने नहीं दिखायी। गरीब अगड़े समाज के लोगों को आरक्षण भी मोदी सरकार ने ही दिया। उन्होंने कहा कि मोदी देश के एकमात्र नेता है जिन्होंने 20 साल तक एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है। आपको 18 घंटे काम करने वाला प्रधानमंत्री मिला है। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। वह जब-तब विदेश चले जाते हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह