सपा, बसपा ने चरमराई उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, अमित शाह बोले- इसे फिर से पटरी पर लाये योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

औरैया (उप्र)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चरमराने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य में पांच साल में बदलाव लाने का श्रेय दिया। शाह ने कहा कि 2022 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने और योगी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए है। उन्होंने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, सपा और बसपा के बबुआ और बुआ दोनों ने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया था, देश में सातवें स्थान पर आर्थिक व्यवस्था थी जिसे योगी जी पांच साल में दूसरे स्थान पर लाये हैं,पांच साल के लिए एक और मौका दें और इसे पहले स्थान पर ले जाया जाएगा।” योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सफलता का दावा करते हुए उन्होंने पूछा, ‘‘क्या कोई माफिया आपको कहीं भी परेशान कर सकता है? क्या कोई आपकी जमीन पर कब्जा कर सकता है? माताओं और बहनों के सम्मान के साथ क्या अब कोई खेल सकता है? योगी जी ने माफियाओं का उप्र से पलायन सुनिश्चित किया है। 

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 । मैनपुरी में अखिलेश पर बरसे अमित शाह, कहा- आज आजम जैसे बड़े तुर्रम खान आज जेल में हैं

अमित शाह ने सपा प्रमुख पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘अखिलेश यादव ने पूछा था कि क्या हुआ है (भाजपा सरकार के पांच साल के दौरान), जिसने पीला चश्मा लगाया है, उसे सब कुछ पीला दिखाई देगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘योगी जी के कार्यकाल में डकैती के मामलों में 72 प्रतिशत, लूट में 62 प्रतिशत, हत्या में 31 प्रतिशत और बलात्कार के मामलों में 50 प्रतिशत तक की कमी आई है।’’ पूर्ववर्ती सरकार पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अखिलेश सरकार के दौरान उप्र में कट्टे बनते थे लेकिन अब भाजपा सरकार के दौरान गोले बन रहे हैं जो पाकिस्तान पर दागे जाएंगे। भाजपा सरकार यह बदलाव लेकर आई है।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा, ‘‘जब सपा-बसपा ने सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह सरकार का समर्थन किया था, पाकिस्तान से घुसपैठ हुई और हमारे सैनिकों का सिर काट दिया गया, लेकिन हमारे मौनी बाबा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, लेकिन मोदी ने सत्ता में आने के बाद इस तरह के दुस्साहस का बदला लिया और दुनिया को कड़ा संदेश दिया।’’ 

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस