तुष्टीकरण की राजनीति करती है सपा-बसपा, राजनाथ बोले- लोगों के भरोसे को कम नहीं होने देगी बीजेपी

By अंकित सिंह | Feb 07, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह भी आज उत्तर प्रदेश में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। ये हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई के आधार पर एक दूसरे में नफरत पैदा करने की कोशिश करते हैं। राजनीति जाति, धर्म के आधार पर नहीं बल्कि इंसाफ और इंसानियत के आधार पर की जानी चाहिए। राजनाथ ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण चीन और पाकिस्तान एक साथ आए हैं। मुझे लगता है कि वह इस तथ्य से अनजान हैं कि पाकिस्तान ने  पंडित जवाहरलाल नेहरू के शासनकाल के दौरान शक्सगाम घाटी को चीन को सौंप दिया गया था। उन्होंने कहा कि गलवान घाटी संघर्ष में भारत की ओर से बड़ी संख्या में हताहतों पर चीन के ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट पढ़कर यहां कुछ लोग खुश हुए। एक रक्षा मंत्री के रूप में, मैं तथ्यों को जानता था। एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार के खोजी पत्रकार ने कहा है कि चीन ने संघर्ष में अपने 50 सैनिकों को खो दिया। इसी कड़ी में राजनाथ ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल जी आपको क्या हो गया है, आप हमारे जवानों की वीरता और पराक्रम पर सवाल उठा रहे हैं? कांग्रेस को इसका मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Varanasi में UP ATS की मुठभेड़, 30 लाख का इनामी Naxalite बृजेश गंजू ढेर

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर