बजट सत्र की शुरुआत से पहले सपा-बसपा ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमण्डल के बजट सत्र की शुरूआत से ऐन पहले सपा और बसपा के विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों ने किसानों की समस्याओं तथा अन्य मुद्दों को लेकर विधानभवन परिसर में प्रदर्शन किया। विधानसभा में सपा और विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के मुद्दों की पूरी तरह अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हुआ। इसके अलावा सरकार ने बिचौलियों के जरिये धान की खरीद की है। कानून—व्यवस्था ध्वस्त है। रोज डकैती और बलात्कार हो रहे हैं। महंगाई चरम सीमा पर है।

इसे भी पढ़ें : अंतरिम बजट में सरकार ने की बाजीगरी, आम आदमी बार बार ठगा जाता है

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने फर्जी घोषणाएं और वादे किये हैं। उसने किसानों को बर्बाद कर दिया है। इस सरकार में 108 किसानों ने आत्महत्या कर ली मगर उनके परिजन को कोई मदद नहीं मिली। इसके अलावा नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। सपा विधायक आजम खां ने कहा कि वह राज्यपाल राम नाईक से कहेंगे कि सरकार ने प्रयागराज में आयोजित कुम्भ को सियासत का अड्डा बना दिया। आस्था के स्वर्ग को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा का रैली स्थल बना दिया। आखिर क्या हाल किया है कुम्भ का।

इसे भी पढ़ें : मोदी सरकार ने इसलिए पहले नहीं पेश किया था लुभावना बजट

बसपा विधायक रामअचल राजभर ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में आज बड़े पैमाने पर गुंडागर्दी हो रही है। सर्वसमाज के हित में सपा—बसपा ने धरना किया। हम सदन के अंदर और बाहर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।

प्रमुख खबरें

KKR vs MI IPL 2024: केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से दी मात, प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहले टीम बनी कोलकाता नाइट राइडर्स

Kejriwal, Sisodia, Jain जैसे लोगों का BJP में कभी स्वागत नहीं होगा : Anurag Thakur

Chhattisgarh : छात्रा ने लगाया शिक्षक पर पिछले नौ वर्ष से लगातार बलात्कार करने का आरोप

चुनावी बॉण्ड घोटाले की SIT से जांच संबंधी याचिका पर जल्द होगी सुनवाई: Prashant Bhushan