सुंदरकांड पर सपा प्रत्याशी का घिनौना बयान, कहा- मेरी पत्नी सुंदर है और मैं...

By अभिनय आकाश | Feb 19, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव का शोर अपने चरम पर है। वोट के लिए नेता किसी भी हद तक गुजरने को तैयार हैं। कानपुर के आर्यनगर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ वाजपेई ने एक ऐसा बयान दिया जो बहुत ही शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अभिताभ वाजपेई ने चुनाव प्रचार के दौरान सुंदरकांड और महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। अमिताभ बाजपेई ने अपने इस बयान में अपनी पत्नी का भी जिक्र किया है। वाजपेई का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके बयान पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति भी जताई है। 

इसे भी पढ़ें: चन्नी के खत का अमित शाह ने दिया जवाब, AAP को लेकर कुमार विश्वास के दावे की जांच कराएगी केंद्र सरकार

मैं कांड करता रहता हूं 

कानपुर के आर्यनगर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ वाजपेई एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी शादी की 25वीं सालगिरह है। हमने भी सुंदरकांड का पाठ  कराकर शादी की 25वीं सालगिरह मनाई है। हमसे वो बोले की सुंदरकांड क्यों करा रहे हो? हमसे बोले शादी की 25वीं सालगिरह है जाओ पत्नी को घुमाओ-फिराओ। सुंदरकांड क्यों करा रहे हो। हमने कहा कि मेरी पत्नी सुंदर है और मैं कांड करता रहता हूं। इसलिए सुंदरकांड करा रहा हूं। सपा विधायक ने कहा कि वैसे पत्नी आपकी भी सुंदर है, ऐसा नहीं है। मैंने गौर से नहीं देखा है पर लोगों ने बताया है। मेरी पत्नी सुंदर है आप लोगों ने भी देखा होगा। घर-घर गई है, कई जगह पहुंचने वाली है। पर ठीक नजर से देखना भाई। क्योंकि मैं कांड करता रहता हूं। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल जी जवाब दीजिए कि कुमार विश्वास सच बोल रहे हैं या नहीं: राहुल गांधी

इंटरनेट मीडिया में वायरल इस वीडियो को 22 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इसमें 103 ने उसे रीट्वीट भी किया, जबकि 136 ने लाइक किया है। बाद में खुद सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें धर्मग्रन्थ का अपमान जैसी कोई बात नहीं है और यह बीजेपी वालों का प्रॉपेगैंडा है।  

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Delhi NCR प्रदूषण पर जताई चिंता, वाहनों के धुएं को बताया बड़ा कारण

दिग्गज अभिनेता Dharmendra को याद कर भावुक हुए Sunny Deol, बेटे राजवीर संग पहुंचे लोनावला फार्महाउस, शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Congress नेता Jairam Ramesh बोले, PM2.5 मानक अद्यतन करें और NCAP में सुधार हो

Market Update: दलाल स्ट्रीट पर लौटी रौनक, Sensex 700 अंक से ज्यादा उछलकर 80,000 के पार