By Prabhasakshi News Desk | May 27, 2024
चुनाव यात्रा को लेकर प्रभासाक्षी की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची। जहां गोरखपुर लोकसभा सीट से 'इंडिया गठबंधन' की उम्मीदवार काजल निषाद से हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने बात की।
समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र की तारीफ करते हुए काजल ने दावा किया कि लोगों की उम्मीदें घोषणा पत्र से निश्चित रूप से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। सपा उम्मीदवार ने भरोसा जताया कि जनता रोटी की तरह इस बार बीजेपी की सरकार पलट देगी। गोरखपुर की सीट पर 'इंडिया गठबंधन' की जीत को लेकर भी वे आश्वस्त दिखाई दीं।