अखिलेश ने पत्नी संग किया मतदान, बोले- उत्तर प्रदेश से बाबा मुख्यमंत्री की होने वाली है विदाई

By अनुराग गुप्ता | Feb 20, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ रविवार को मतदान किया। आपको बता दें कि सपा प्रमुख करहल सीट से चुनावी मैदान में हैं और उनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो रही है। मतदान करने के बाद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 तारीख को सपा की सरकार बनने वाली है और बाबा मुख्यमंत्री की विदाई होने वाली है। 

उन्होंने कहा कि कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से चलती है। इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई। उत्तर प्रदेश में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया। 

इसे भी पढ़ें: यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी, पंजाब की 117 सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा का सफाया होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के किसान इन्हें माफ नहीं करेंगे। हमने पहले 2 चरणों में शतक लगाया है और इस चरण में भी सपा गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा।

प्रमुख खबरें

Punjabi Bagh में 60 लाख की चोरी का आरोपी पकड़ा गया, नेपाल भागने की फिराक में था

बिहार की बेटियों को Job Creator बनाने का सपना: CM Samrat Choudhary बोले - सिर्फ नौकरी मांगने वाली नहीं, देने वाली बनो

भगवंत, चन्नी, राघव चड्ढा या बादल? पंजाब में CM की पहली पसंद पर सर्वे में बड़ा दावा

Operation Sindoor के दौरान Iran ने की थी Pakistan की मदद, Ishaq Dar के दावे पर India ने किया तीखा पलटवार