कोडीन कफ सिरप सिंडीकेट से जुड़े लोगों के साथ तस्वीर मामले में सपा प्रमुख स्पष्टीकरण दें: Sanjay Nishad

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने शनिवार को विपक्ष की भूमिका पर चिंता व्यक्त की और समाजवादीपार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव से मामले पर राजनीति न करके स्पष्टीकरण देने की मांग की।

एक बयान के मुताबिक निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में किसी भी तरह के मादक पदार्थ और दवाओं के अवैध कारोबार और संगठित अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चल रही है, लेकिन इस मामले में विपक्ष की भूमिका अत्यंत चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि वह इस गंभीर मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि जाति की राजनीति की आड़ में सच्चाई से बचने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोडीन कफ सिंडीकेट से जुड़े लोगों के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर का सामने आना, सामान्य बात नहीं है।

निषाद ने कहा कि इस मामले में उनकी चुप्पी समझ से परे हैं, उन्हें मामले में स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि तमिलनाडू में बनी कोडीन कफ सिरप से बच्चों की जो मृत्यु हो रही है, इसके बारे में भी उनकी चुप्पी, उनकी भूमिका पर सवालिया निशान लगाती है।

मंत्री ने कहा ,‘‘मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह विषय राजनीति का नहीं है, बल्कि युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के मामला है। उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए, न कि राजनीति। हमारी सरकार का रुख पूरी तरह से स्पष्ट है कि माफिया चाहें कोई भी हो, उनका राजनीतिक संरक्षण कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून से कोई बचेगा नहीं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

रिजिजू का Congress पर बड़ा आरोप, Speaker Om Birla को गाली देने का Secret Video किया शेयर

Lok Sabha में Rahul Gandhi और Jagdambika Pal में तीखी नोकझोंक, बोले- मेरी सुनते तो विपक्ष में न होते

Kitchen Sink Blockage: Kitchen Sink जाम से हैं परेशान, बिना Plumber के 5 मिनट में पाएं Permanent Solution

ब्रिटेन में बनेगी पहली मुस्लिम PM! जानें कौन हैं शबाना महमूद? Epstein files में क्या है संबंध