सपा चीफ ने नीतीश से की ऐसी अपील कि भड़क गई JDU, कहा- अखिलेश ने जेपी के मूल्यों को कहां अपनाया

By अंकित सिंह | Oct 11, 2024

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को समाजवादी प्रतीक की जयंती पर लखनऊ में जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) में उनकी यात्रा में बाधा डालने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की। इसका साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर टिन की चादरों से बैरिकेडिंग करके जानबूझकर उन्हें और उनके समर्थकों को जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि देने से रोकने का आरोप लगाया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का आग्रह किया। अखिलेश ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि नीतीश कुमार की जड़ें जयप्रकाश नारायण आंदोलन से जुड़ी थीं।

राजीव रंजन ने कहा कि जेपी ने संपूर्ण क्रांति की अवधारणा के लिए संघर्ष किया और वंशवाद की राजनीति तथा परिवारवाद के प्रभुत्व का विरोध करते हुए व्यवस्था में बदलाव का आह्वान किया। यदि अखिलेश यादव ने उन मूल्यों को थोड़ी सी भी प्राथमिकता दी होती तो समाजवादी पार्टी पूरी तरह से एक परिवार के नियंत्रण में नहीं होती। दरअसल, अखिलेश ने कहा था कि बहुत सारे लोग, समाजवादी लोग सरकार में हैं जो सरकार को चला रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री जी भी हैं समय-समय पर, जननायक जयप्रकाश जी उनके बारे में, उन्हीं के आंदोलन से वो निकले हैं। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव का ये बयान सुनकर खुश हो जाएगी कांग्रेस, इंडिया गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

इसके आगे अखिलेश ने जो कहा वह जदयू को सच में बहुत ही बुरा लगा है। अखिलेश ने आगे कहा कि ये मौका मिला है उनको भी ऐसी सरकार जो समाजवादियों को जयप्रकाश जयंती के दिन याद नहीं करने दे रही है, उस सरकार से समर्थन वापस ले ले। क्योंकि बिहार के नीतिश कुमार जी इसी आंदोलन से निकले हैं, जेपी नारायण जी के साथ रह कर उन्हें उनके आंदोलन को मजबूत बनाया है। 

प्रमुख खबरें

Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई