सपा की मांग, पैदल लौटते हुए रास्ते में जान गंवाने वालों के परिजन को 25 लाख दे सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि लॉकडाउन के दौरान काम बंद हो जाने की वजह से घर लौटते हुए जिन लोगों ने रास्ते में जान गंवा दी, उनकी पहचान कर उनके परिवार वालों को 25 लाख रुपये की धनराशि दी जाए। यादव ने कहा घर लौट रहे जिन लोगों की रास्ते में मृत्यु हो गयी है, सरकार उनकी पहचान कर, उनके पार्थिव शरीर को सम्मान सहित उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था करे और 25 लाख रुपये की राशि उनके परिजनों को दे।’’ उन्होंने कहा ‘‘सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मेरी अपील है कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार, अपने आसपास भटक रहे लोगों की यथासंभव मदद करें।

प्रमुख खबरें

Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...

कश्मीर पर आई बात तो भारत ने हिला डाले 57 मुस्लिम देश! PoK पर भी दे दिया अल्टीमेटम

Super El Nino से दुनियाभर में 4.51 लाख मौतों की आशंका, सह-लेखिका ने समझाई शोध की कार्यप्रणाली

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज