सपा ने ‘कसाइयों को दिया संरक्षण, भाजपा ने गाय को दिया सम्मान’: ब्रजेश पाठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्र ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर प्रहार करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दल ने कसाइयों को सरंक्षण दिया जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गाय को सम्मान दिया।

पाठक ने आरोप लगाया, “सपा सरकार में गौ माता का खुलेआम वध होता था और कसाइयों को सरकारी संरक्षण प्राप्त था। कसाइयों को संरक्षण देने वाली सरकार समाजवादी पार्टी की थी।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “गौ माता का संरक्षण करने और सम्मान देने वाली सरकार भाजपा की है।” उन्होंने गोरखपुर जिले में 20 वर्षीय नीट अभ्यर्थी की हत्या मामले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी वारदात के 24 घंटे के भीतर हो गई, जिससे सपा मुखिया की जमीन खिसक गई। पाठक ने दावा किया कि ‘वोट बैंक’ की राजनीति के चलते अखिलेश यादव अपराधी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान

Nepal में भयावह Flash Flood: Rasuwa में गाँव बहे, PM Balen Shah ने बुलाई Emergency मीटिंग

One Nation, One Election: Congress सांसद Imran Masood ने असंभव बताकर दागा सवाल