सपा के नेता अनुराग भदौरिया की पत्नी अनुपमा राग हैं पीसीएस अधिकारी, बॉलीवुड में भी हैं फेमस, ऐसी है उनकी लाइफस्टाइल

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 26, 2022

प्यार सच्चा हो तो मिलता जरूर है। जी हां यह किसी फिल्म की स्टोरी की लाइन नहीं बल्कि सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे अनुराग भदौरिया और पीसीएस अफसर अनुपमा के लव स्टोरी की कहानी है। अनुराग भदौरिया इस समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। उन्होंने अनुपमा राग से इंटरकास्ट लव मैरिज की है। आइए आपको बताते हैं अनुपमा राग और उनकी लाइफस्टाइल के बारे में।

कैसी है अनुपमा की लाइफस्टाइल

अनुपमा राग ट्रेंड सिंगर हैं। वह क्लासिकल सॉन्ग में भी पारंगत हैं। अपनी इसी म्यूजिक के शौक के कारण वह बॉलीवुड से भी जुड़ीं। वो गाने लिखती भी हैं गाती भी हैं और कंपोज भी करती हैं। अनुपमा राग अब तक कई फिल्मों में अपना हुनर दिखा चुकी हैं। उनके कुछ म्यूजिक एल्बम भी लॉन्च हो चुके हैं। अनुपमा की गिनती यूपी के सेलिब्रिटी अधिकारियों में की जाती है।

 

अनुपमा के इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है कि वह घूमने की काफी शौकीन हैं। अनुपमा ने अपने घर को बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया है। वो खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग और वर्कआउट भी करती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी अनुपमा काफी सक्रिय हैं।  वोआए दिन अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर डाली गई तस्वीरों में अनुपमा राग के घर के अंदर का नजारा दिखता है। आपको बता दें कि अनुराग भदौरिया और अनुपमा रात के दो बच्चे हैं।

प्रमुख खबरें

WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी को RCB और Mumbai Indians के बीच होगा पहला मैच

Kotia सीमा विवाद पर Naveen Patnaik ने सीएम माझी को लिखा पत्र, केंद्र से दखल की मांग

Ghaziabad Court ने बैंक धोखाधड़ी में बरी 2 आरोपियों को PMLA में दोषी ठहराया

रूसी हमलों से Kyiv में बुनियादी ढांचा प्रभावित, पानी और बिजली सेवा हुई ठप