विधानसभा में सपा नेताओं के हंगामें की वजह से नहीं हो सका प्रश्नकाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं हो सका। सदन की बैठक शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने अपने मुद्दे उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सपा सदस्य हाथ में तख्तियां लेकर अध्यक्ष के आसन के सामने आ गये। तख्तियों पर लिखा था, समाज सद्भाव की दुश्मन सरकार, नहीं चलेगी। अन्य कुछ तख्तियों पर सोनभद्र हत्याकांड और आजम खां पर फर्जी मामलों के बारे में लिखा था।

इसे भी पढ़ें: सोनभद्र हत्याकांड पर विधानसभा में बोले योगी, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

सपा सदस्यों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि विपक्षी सदस्यों की बात सुनी जानी चाहिए। इस बीच मुख्यमंत्री ने सोनभद्र हत्याकांड पर वक्तव्य दिया। अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की बार बार अपील के बावजूद विपक्षी सदस्यों का हंगामा नहीं रूका। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की बैठक 40 मिनट के लिए स्थगित कर दी। बाद में पूरे प्रश्नकाल तक यानी दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक सदन की बैठक स्थगित कर दी गयी।

प्रमुख खबरें

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश