Uttar Pradesh विधानसभा के बजट सत्र से पहले सपा विधायकों ने किया धरना प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने किसानों की समस्याओं तथा कानून व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर विधान भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। पूर्वाह्न 11 बजे बजट सत्र की शुरुआत से पहले सपा विधायकों ने पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में विधानसभा के प्रवेश द्वार के नजदीक धरना प्रदर्शन किया और कानून व्यवस्था तथा किसानों से संबंधित समस्याओं को उठाया। यादव ने संवाददाताओं से कहा कि सपा चाहती है कि सदन की कार्यवाही संचालित हो ताकि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठा सके।

सरकार इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।’’ शिवपाल सिंह यादव द्वारा सपा के धरना प्रदर्शन की अगुवाई किए जाने के सवाल पर मौर्य ने कहा ‘‘चाहे शिवपाल हों या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, या फिर उनका पूरा परिवार ही क्यों ना धरने पर बैठ जाए, इसका कोई खास मतलब नहीं है। हम विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उसी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी