जनसंख्या नियंत्रण पर बोले सपा सांसद बर्क, बच्चे पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से है

By अभिनय आकाश | Jul 12, 2022

बकरीद पर बिजली काटने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने वाले सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क का विवादों से नाता तो बहुत पुराना है। लेकिन हाल ही में यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर दिए बयान पर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने कहा कि औलाद पैदा करने का जाती तौर पर इंसान से कोई संबंध नहीं है। बच्चे पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से है। अल्लाह जब बच्चा पैदा करता है तो उसके खाने-पीने का इंतजाम करके दुनिया में भेजता है। 

इसे भी पढ़ें: 'CM योगी की बातों को देशहित के लिए लोगों को समझने की जरूरत', गिरिराज बोले- जनसंख्या नियंत्रण कानून को सामाजिक समरसता के चश्मे से देखें

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा हो पाए। लखनऊ में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर ‘जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा’ की शुरुआत करते हुए योगी ने कहा, “जब हम परिवार नियोजन/जनसंख्या स्थिरीकरण की बात करते हैं तो हमें ध्यान में रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा होने पाए।”  

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण