समाजवादी पार्टी अवधेश के सहारे देगी बीजेपी के हिंदुत्व को चुनौती

By अजय कुमार | Jul 01, 2024

समाजवादी पार्टी अयोध्या लोकसभा सीट से सपा की जीत को एक बड़ा सियासी मुद्दा बनाने का हर जतन कर रही है। जाने-अंजाने वह बीजेपी से लड़ते-लड़ते प्रभु श्रीराम को ‘चुनौती’ देने लगी हैं। सपा सांसद धमेंद्र यादव का वह कृत्य कैसे भुलाया जा सकता है जब संसद के भीतर वह अयोध्या से विजय हुए अवधेश प्रसाद की शान में ‘जय अवधेश’ के नारे लगाते हैं। वह कहीं न कहीं ऐसा करके जय श्री राम के समानांतर अवधेश प्रसाद को खड़ा दिखाने की साजिश कर रहे थे। इतना नहीं सपा द्वारा सांसद अवधेश को अयोध्या का राजा बताया जा रहा था, जबकि समाजवादी जानते हैं कि अयोध्या के राजा प्रभु श्री राम थे। यह बात आज तक निर्विवाद सत्य है। इसी तरह उनको सपा संसद में सबसे आगे की कुर्सी पर बैठाती है, जबकि समाजवादी पार्टी के अन्य दो-तीन बार तक के सांसद अवधेश प्रसाद के पीछे की कुर्सियों पर बैठे नजर आते हैं। हालात यह है कि अब तो विपक्ष अवधेश प्रसाद को डिप्टी स्पीकर का चुनाव लड़ाने की भी बात कहने लगा है, जबकि वह पहली बार लोकसभा चुनाव जीत कर आये हैं। ऐसा लगता कि अयोध्या को समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी एजेडे में शामिल कर लिया है। ऐसा करके वह बीजेपी के हिन्दुत्व कार्ड को चुनौती तो अपने पीडीए वाले एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहते हैं। अवधेश दलित समाज से आते हैं,इसके जरिये भी वह दलितों को बड़ा संदेश देना चाहते हैं। यह सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं लगता है। अभी दस सीटों पर विधान सभा चुनाव होने हैं। सपा देखना चाहती है कि इसका उसे चुनाव में कितना फायदा मिलेगा। यदि उप चुनाव में भी सपा का प्रदर्शन बेहतर रहा हो वह 2027 के विधान सभा चुनाव तक अपने इसी एजेंडे को आगे बढ़ा  सकता है।  

इसे भी पढ़ें: सैलानियों का हब बन रहा है उत्तर प्रदेश

राहुल ने अखिलेश से बातचीत में अवधेश को डिप्टी स्पीकर बनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सपा प्रमुख ने सहर्ष हामी भरी। इसके बाद जब राहुल की अखिलेश और अभिषेक से एक साथ मंत्रणा हुई तो टीएमसी नेता ममता बनर्जी, शरद पवार व एमके स्टालिन ने भी उनके नाम पर सहमति जता दी। विपक्ष की ओर से डिप्टी स्पीकर के लिए उम्मीदवार का औपचारिक ऐलान तभी होगा जब सरकार चुनाव कराने की घोषणा करेगी। संसद सत्र में तीन दिन बचे है। आईएनडीआईए का कहना है डिप्टी स्पीकर का पद परंपरागत रूप से विपक्ष को दिया जाता है, जैसे वाजपेयी के कार्यकाल में कांग्रेस के पीएम सईद को डिप्टी स्पीकर बनाया गया।

दरअसल, विपक्ष डिप्टी स्पीकर पद पर परंपरागत रूप से अपनी स्वाभाविक दावेदारी मान रहा है पर एनडीए सरकार तैयार नहीं हुई तो फिर चुनाव की स्थिति में भी अवधेश प्रसाद ही विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में उतरेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने डिप्टी स्पीकर पद के लिए शीर्ष विपक्षी नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत होने का संकेत देते हुए कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की सपा प्रमुख अखिलेश यादव और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी संग इसको लेकर चर्चा की थी।

प्रमुख खबरें

NASCAR Cup Series: क्षतिग्रस्त कार के बावजूद Ryan Blaney ने जीता Atlanta मुकाबला, Bubba Wallace को लगा झटका

Volkswagen CEO का अल्टीमेटम: लागत कम नहीं हुई तो जाएगी 50,000 Jobs, यूनियन के विरोध के बीच कंपनी का Mega Plan

Balogun Controversy: Donald Trump की पैरवी और FIFA की मेहरबानी भी नहीं आई काम, Belgium ने अमेरिका को चटाई धूल

Cricket News: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया में बदलाव, Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका