'4 सीट भी पार नहीं कर पाएगी सपा', UP में बोले Amit Shah, ये चुनाव रामभक्तों पर गोली चलाने और मंदिर बनाने वालों के बीच

By अंकित सिंह | May 27, 2024

उत्तर प्रदेश के चंदौली और सलेमपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और समजावादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा 400 पार करने वाली है और कांग्रेस 40 के अंदर सिमटने वाली है, अखिलेश जी 4 भी पार नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ये चुनाव रामभक्तों पर गोली चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों के बीच है। आप रामभक्तों पर गोली चलाने वाली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को वोट दे सकते हो क्या?

उन्होंन जोर देते हुए कहा कि 4 जून के परिणाम सुनिश्चित है, भाजपा जीतने वाली है, 400 सीटें आने वाली हैं। उस दिन 4 बजे राहुल बाबा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और 'कहेंगे कि EVM के कारण भाजपा जीती है। राहुल बाबा, हार का ठीकरा मशीनों पर मत फोड़िये, अपनी नीतियां देखिए, जिनके कारण जनता आपको नहीं चुनती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, PoK मत मांगिए। अरे राहुल बाबा, आप इस देश को नहीं जानते हो, ना चंदौली वाले डरते हैं और ना भाजपा वाले एटम बम से डरते हैं। मैं चंदौली की पवित्र भूमि पर कहकर जाता हूं कि PoK भारत का था, है और हम इसे लेकर रहेंगे।

शाह ने कहा कि मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया। ये राहुल बाबा उस समय भी कहते थे कि जम्मू-कश्मीर से 370 मत हटाओ, वहां खून की नदियां बह जाएंगी। अरे राहुल बाबा, ये भाजपा की सरकार है... खून की नदियां तो छोड़ो, किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं है। मोदी जी ने हमेशा के लिए जम्मू-कश्मीर को भारत से जोड़ने और देश को सुरक्षित करने का काम किया। इस चुनाव में एक ओर 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार करने वाले ये घमंडिया गठबंधन है। 

इसे भी पढ़ें: '10 साल में बीजेपी बन गई दुनिया की सबसे अमीर पार्टी', Priyanka Gandhi बोलीं- कांग्रेस 55 वर्षों तक सत्ता में रही पर...

उन्होंने कहा कि एक ओर, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस है... जिन्होंने कार सेवकों पर गोलियां चलवाई। दूसरी ओर, राम मंदिर बनवाने वाले मोदी जी हैं... आज ये दोनों के बीच का चुनाव है और आपको तय करना है। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में हर जिले में एक गुंडा था, लेकिन अब दिखाई पड़ता है क्या? हमारे योगी जी ने गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम किया। अब यूपी में एक जिला, एक गुंडा की जगह यूपी की विकास के लिए वन डिस्ट्रिक्ट और वन प्रोडक्ट योगी जी लाए हैं।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में