Davis Cup: ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर Semifinal में पहुंचा Spain, ब्रिटेन से होगी भिड़ंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2026

 स्पेन को कार्लोस अल्काराज़ की जरूरत नहीं पड़ी और उसने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना ब्रिटेन से होगा। डेनियल मेरिडा ने डेविस कप में पहली बार खेल रहे जोएल श्वार्ज़लर को 6-4, 6-4 से हराकर छह बार के चैंपियन स्पेन को बढ़त दिलाई। इसके बाद राफेल जोडर ने जुरिज रोडियोनोव को 2-6, 6-0, 6-1 से पराजित किया। अल्काराज़ को एकल मैचों के लिए नहीं चुना गया था, लेकिन युगल मुकाबले के लिए मार्सेल ग्रैनोलर्स के साथ उनका नाम शामिल था। 

स्पेन के अजेय बढ़त बनाने के बाद यह मैच रद्द कर दिया गया था। स्पेन ने आखिरी बार 2019 में खिताब जीता था और वह पिछले साल उपविजेता रहा था। इससे पहले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज़्वेरेव की अगुवाई वाली जर्मनी की टीम क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन से 2-1 से हार गई। कैमरन नॉरी ने जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 3-6, 6-2 से हराकर ब्रिटेन को शुरुआती बढ़त दिलाई।

 इस साल फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन के विजेता ज़्वेरेव ने आर्थर फेरी को 6-3, 6-2 से पराजित करके मुकाबले को 1-1 से बराबर कर दिया। उन्हें निर्णायक युगल मैच के लिए नहीं चुना गया। जर्मनी ने इसके बजाय केविन क्राविएट्ज़ और टिम पुएट्ज़ को चुना जो हेनरी पैटन और नील स्कुपस्की से 6-2, 7-6 (6) से हार गए। ब्रिटेन सात साल में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। 

उसने अपना 10वां और आखिरी डेविस कप खिताब 2015 में जीता था। जर्मनी ने अपना आखिरी खिताब 1993 में जीता था। दूसरा सेमीफाइनल तीन बार के मौजूदा चैंपियन इटली और चेकिया के बीच होगा, जिसे पहले चेक गणराज्य के नाम से जाना जाता था। इटली ने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से और चेकिया ने कनाडा को 2-0 से हराया था।

प्रमुख खबरें

संसद के विशेष सत्र से लेकर भारत-अमेरिका trade pact तक, दोपहर की बड़ी खबरें

Akhilesh Yadav के PDA घोषणापत्र पर OP Rajbhar का हमला, बताया राजनीतिक चाल

Parliament Special Session: Lok Sabha और Rajya Sabha के चार दिवसीय सत्र में आएंगे अहम बिल

Budget से पहले CREDAI की मांग, Affordable Housing की सीमा बढ़ाकर 90 लाख करे सरकार