व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के संदर्भ में स्पेन बहुत कुछ दे सकता है: भारतीय राजदूत पटनायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2023

वलादोलिद। स्पेन में भारत के राजदूत दिनेश पटनायक ने कहा है कि इस यूरोपीय देश के पास रक्षा, स्टार्ट-अप और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पारिस्थितिकी तंत्र में द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के संदर्भ में ‘‘देने के लिए बहुत कुछ’’ है। पटनायक ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आदान-प्रदान के जरिए महत्वपूर्ण संबंध हैं, जो मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब ऐसे भारतीय फिल्मकारों की संख्या बढ़ रही है, जो स्पेन के दर्शनीय स्थलों पर फिल्मों को शूट कर रहे हैं, जिनमें ‘पठान’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी हाल में आई फिल्म शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: 26/11 का होगा हिसाब, जैश-लश्कर के आतंकी होंगे साफ, मोदी-बाइडन के साझा बयान में चीन-पाकिस्तान का जिक्र

उन्होंने यहां हाल में संपन्न ‘जेएलएफ वलादोलिद’ के दौरान कहा कि वर्षों से स्पेन ‘‘हमारी गतिविधियों की परिधि से बाहर’’ रहा है क्योंकि अंग्रेजी भाषी देशों और यूरोप में जर्मनी तथा फ्रांस पर अधिक ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत और स्पेन रसायन, मशीन और इंजीनियरिंग उत्पादों, विद्युत उपकरणों और ऑटोमोटिव कलपुर्जों में व्यापार के माध्यम से एक-दूसरे से लाभ उठा सकते हैं। पटनायक ने कहा कि भारत-स्पेन द्विपक्षीय संबंध व्यावसायिक सहयोग से भी परे हैं क्योंकि दोनों देश की संस्कृतियों, भोजन और यहां तक कि व्यवहार में भी समानताएं हैं।

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।