इस देश में गुस्साए लोगों ने अपने राजा का किया गालियों से स्वागत, फेंके अंडे और कीचड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

By अभिनय आकाश | Nov 04, 2024

स्पेन के राजा फिलिप VI का विरोध उनकी ही जनता ने किया। स्पेन के राजा जब बाढ़ प्रभावितों से मिलने के लिए जब पेपोर्टा पहुंचे तो वहां पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्पेन के राजा पर मर्डरर-मर्डरर और गेट आउट-गेट आउट के साथ ही उन पर कई सारे समाना फेंके गए। अंडे, कीचड़ फेंकने के साथ ही उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गई। जब राजा ने लोगों से बात करने की कोशिश की तो लोग उन पर चिल्लाने लगे। पुलिस को उन्हें रोकने के लिए सामने आना पड़ा। कीचड़ से राजा को बचाने के लिए छाते खोले गए। स्पेन से आई इन तस्वीरों के  बाद अब मिली-जुली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। पेपोर्टा के आम लोगों ने राजा का खूब विरोध किया। उन्हें बचाने के लिए उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने छातों का सहारा लिया। लेकिन उससे काम नहीं बना। इससे पहले कि किंग फिलिप और क्वीन लेतिजिया को यहां पर लोगों से हाथ मिलाते हुए देखा गया था। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी रणनीति बनाने के लिए कितनी फीस लेते थे प्रशांत किशोर? अपनी फीस को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

आपको बता दें कि स्पेन अब तक की सबसे भयावह बाढ़ से जूझ रहा है। स्पेन में बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है कि लोगों में गुस्सा पनप रहा है। 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इससे एक बड़ा इलाका प्रभावित हुआ है। कहा जा रहा है कि 1967 की बाढ़ के बाद ये यूरोप में आया बेहद ही खतरनाक बाढ़ है जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इसके लिए स्पेन की सरकार लगातार काम कर रही है। पर लोगों के  बीच जब स्पेन के राजा पहुंचे तो उनका गुस्सा उन पर फूट पड़ा। तस्वीरों में वो वहां से जाते हुए नजर आए। उनको उनके सिक्योरिटी गार्ड्स बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन उन पर लगातार हमले होते हैं। उनके साथ मौजूद लोगों के साथ धक्का मुक्की होती है। यहां तक की एक व्यक्ति छड़ी से उन्हें मारने की कोशिश तक करता है। 

इसे भी पढ़ें: Shahrukh Khan Birthday: शाहरुख खान ने पहली फिल्म से लोगों को बनाया था 'दीवाना', आज मना रहे 59वां जन्मदिन

स्पेन के पूर्वी हिस्से में अचानक आई भीषण बाढ़ के तीन दिन बाद बचावकर्मी फंसी कारों और इमारतों में शवों की तलाश कर रहे थे। कई लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ इतनी विनाशकारी थी कि यह रास्ते में आने वाली हर चीज को बहा ले गई। कई सड़कें अब भी वाहनों के ढेर और मलबे के कारण अवरुद्ध हैं, कुछ स्थानों पर लोग अपने घरों में ही फंसे हुए हैं। कुछ स्थानों पर अब भी बिजली, पानी या टेलीफोन जैसी सुविधाओं का अभाव है। तूफान से क्षति ने सुनामी के बाद की याद दिला दी। यह स्पेन के लोगों के लिए उनके जीवन की सबसे घातक प्राकृतिक आपदा थी। वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन से जोड़ते हैं जो स्पेन में बढ़ते उच्च तापमान और सूखे तथा भूमध्य सागर के गर्म होने का एक कारण है। स्पेन दो साल से सूखे से जूझ रहा है जिससे बाढ़ की स्थिति और बदतर हो गई क्योंकि सूखी जमीन इतनी सख्त थी कि यह बारिश का ज्यादा पानी नहीं सोख सकी।

प्रमुख खबरें

India Energy Crisis | भारत सरकार का बड़ा कदम, तेल-गैस कंपनियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू- डेटा शेयरिंग अनिवार्य

Dhurandhar: The Revenge एक सच्ची कहानी है? जानें Ranveer Singh की फिल्म के डिस्क्लेमर का पूरा सच और बॉक्स ऑफिस का तूफान

Iran-Israel War: Donald Trump की एक कॉल पर रुके हमले, नेतन्याहू ने गैस फील्ड पर क्यों लगाया ब्रेक?

RLD चीफ Jayant Chaudhary को धमकी, सामने आया West Bengal कनेक्शन, जांच में जुटीं दो राज्यों की पुलिस