By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2023
बार्सीलोना। करीम बेनजेमा की पहले हाफ में बनाई हैट्रिक की मदद से रीयाल मैड्रिड ने शनिवार को यहां स्पेनिश लीग में अल्मेरिया को 4-2 से हरा दिया। अल्मेरिया के खिलाफ इस जीत के साथ मैड्रिड की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है। बार्सीलोना ने इस बीच नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रहे रीयाल बेटिस को 4-0 से हराकर अंक तालिका के शीर्षपर 11 अंक की बढ़त बरकरार रखी है।